Let’s travel together.

अखण्ड दिगम्बर जैन समाज ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

0 260

महाराज पर अनर्गल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में अखण्ड दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अक्षय जैन सर्राफ के नेतृत्व में समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद उईके, तथा थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम का ज्ञापन सब इंस्पेक्टर आरके चौधरी को सौंप कर समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं उनके शिष्यों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले सागर निवासी संतोष पटना वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दें कि अशोकनगर में 16 अगस्त को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के दौरान बजरंग इलेक्ट्रीकल्स वर्णी कालोनी सागर निवासी संतोष पटना वाले एवं उनके साथी गणों ने हमारे आराध्य गुरू समाधिस्थ श्री विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमान नवाचार्य समयसागर जी महाराज के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी की जिससे संपूर्ण अखण्ड जैन समाज भारत वर्ष को ठेस पहुंची है। उनके इस कृत्य से जैन समाज में असंतोष फैल गया है।
अखण्ड दिगम्बर जैन समाज मांग करता है कि समाज में फैले असंतोष को दूर करने हेतु संतोष जैन पटना वाले एवं उक्त कार्यकम में जो लोग उनके इस कृत्य में शामिल थे, उन सब पर भी दण्डात्मक कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य से सामाजिक सौहार्द ना बिगड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811