Let’s travel together.

देवास में मारुति वेन से चार क्विंटल मावा बरामद,धोखाधड़ी का मामला दर्ज

0 123

खाद्य विभाग ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे

देवास से अरविंद चौकसे की रिपोर्ट

देवास बीएनपी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वैन को थाने के सामने रोका और जब तलाशी ली तो अंदर बड़ी मात्रा में मावा रखा हुआ मिला। चालक से पूछने पर गोलमाल जवाब देने लगा। पुलिस ने चार क्विंटल मावे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। साथ ही खाद्य विभाग ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीएनपी पुलिस को सूचना मिली कि पटलावदा से एक व्यक्ति वैन में बड़ी मात्रा में नकली मावा लेकर आ रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर थाने के सामने चेकिंग अभियान चलाया। तभी वैन एमपी 09 बीसी 6119 को रोककर जब तलाशी ली तो अंदर 4 क्विंटल मावा मिला।पुलिस ने भारत पिता मांगीलाल पांचाल उम्र 48 निवासी पटलावदा से पूछताछ की तो गोलमाल जवाब देने लगा। पुलिस ने भारत पांचाल के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भारत पांचाल देवास में सस्ते दामों पर मावा बेचने आता था। पुलिस ने आरोपी भारत पांचाल के घर से कुछ पावडर के पाउच के डालडा घी भी जब्त किया है। वही खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जब्त 4 क्विंटल मावा एवं मारुति वैन कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811