Let’s travel together.

प्रभु श्रीराम की भक्ति जीव को संसार में अनंत सुख देने वाली होती है-पूज्य दीदी रत्नमणि द्विवेदी

0 145

यशवन्तसराठे बरेली रायसेन

प्रभु श्रीराम की भक्ति जीव को संसार में अनंत सुख देने वाली होती है,उक्त उद्गार ग्राम खपड़िया कला में चल रही श्री राम कथा महोत्सव में कथावाचक पूज्य दीदी रत्नमणि द्विवेदी ने प्रकट किए, रामकथा प्रसंग मे वताया कि प्रभु श्रीराम की नित्य भक्ति से ही मन और आत्मा निर्मल हो जाती है ।

प्रभु की कृपा से ही जीव का चहुंमुखी विकास होता है। जब जीव पर भगवान की कृपा होती है तो शत्रु भी अपने हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह जीवन प्रभु चरणों की सेवा के लिए ही मनुष्य को मिला है, लेकिन हम लाभ और लालच के चक्कर में फसकर यह जीवन व्यर्थ ही गवां देते हैं । उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के राज्य में प्रजा सुखी थी । उनके राज्य में किसी को कोई कष्ट नहीं था । प्रभु श्रीराम ने जीवन में किसी भी जीव का तिरस्कार नहीं किया । इसलिए ही प्रभु को पुरुषोत्तम भी कहा गया है उन्होंने कहा कि अच्छाई के सामने कभी भी बुराई टिक नहीं सकती । अच्छाई व सच्चाई की सदैव विजय होती है । उन्होंने कहा कि पापियों के पाप का घड़ा कभी न कभी जरूर भरता है । पाप ही पापी के अंत का कारण बन जाता है। इसलिए उन्होंने दूसरों का भला सोचने और प्रभु भक्ति के लिए समय निकालने का आह्वान किया । कथा में क्षेत्र के महान संत श्री श्री 1008 श्री गौरा वाले महाराज जी भी उपस्थित रहे ।
कथा dxमैं मुख्य रूप से कथा के मुख्य यजमान परसराम चौहान , श्रवण पटेल गडरवास अजय भार्गव ने व्यासपीठ का पूजन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811