Let’s travel together.

प्रसव के लिए अस्पताल ला रही एंबुलेंस के स्टाफ को रास्ते में ही कराना पड़ा प्रसव

0 256

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के पास स्थित कायमपुर टोला निवासी एक महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ला रही एंबुलेंस के स्टाफ को रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार हनसा आदिवासी पति श्याम आदिवासी 24 वर्ष को प्रसव पीड़ा हो रही थी। उसे 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रही थी, लेकिन गर्भवती को रास्ते में प्रसव पीड़ा ज्यादा हो रही थी, अस्पताल तक पहुंचने में समय लगता, इसलिए रास्ते में रोककर प्रसव कराना पड़ा। 108 एंबुलेंस स्टाफ डॉ सुरेंद्र शाक्य, पायलट राहुल शाक्य ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। मरीजों के साथ आ रहे परिजन भी कुछ समय के लिए चौंक गए थे। लेकिन स्टाफ ने सही समय पर मानवता का परिचय दिया और डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हो गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811