Let’s travel together.

रेल के इंजन और निरीक्षण ट्राली में टक्‍कर, दो लोगों की मौत, एक घायल, मोड़ के कारण हुआ हादसा

109

सिवनी ।   जिले के भोमा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम करीब 4.45 बजे ट्रेन के इंजन और रेलवे की निरीक्षण ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कान्हीवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोड़ के कारण नहीं दिखा डीजल इंजन

कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी मोनिश सिंह ने बताया है कि नैनपुर की ओर से रेलवे का डीजल इंजन सिवनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सिवनी से भोमा की ओर रेलवे की निरीक्षण ट्राली से पांच लोग जा रहे थे।

भोमा साहू ढाबा के पास हुई टक्‍कर

भोमा साहू ढाबा के पास डीजल इंजन और ट्राली की टक्कर हो गई। थाना प्रभारी ने बताया है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां रेलवे लाइन का मोड़ है। इस मोड़ के कारण ट्राली में सवार लोगों को सामने से आ रहा डीजल इंजन नहीं दिखा और हादसा हो गया।

तीन ने ट्राली से कूदकर बचाई जान

थाना प्रभारी ने बताया है कि इस हादसे में ट्राली पर सवार दो लोगों की मौत हो गई । मृतकों की पहचान लल्लन यादव व रामसजुन यादव के रूप में हुई है। दोनों ही रेलवे के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

टक्‍कर से पहले ही ट्राली से कूदे

ट्राली में सवार तीन लोग टक्कर होने के पूर्व ही ट्राली से कूद गए। इससे उनकी जान बच गई। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया है कि इस मामले में रेलवे के अधिकारियों से बात की जा रही है।

एक कर्मी को लगी चोट

हादसे के पूर्व ट्राली से कूदने के कारण जितेंद्र रजक नामक व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद भारी भीड़ जमा

ट्राली से कूदने वाले राम बहादुर मर्सकोले व हरिलाल मार्को को मामूली चोंटे आई हैं। ये दोनों फिलहाल घटना स्थल पर ही हैं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।इस पर पुलिस ने भीड़ को हटाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811