Let’s travel together.

बाइक की टक्कर से छात्र गम्भीर रूप से घायल

128

श्रावस्ती। पढ़ाई करने विद्यालय जा रहे छात्र को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी किशोरी लाल गुप्ता का बारह वर्षीय पुत्र अर्जुन गुप्ता शनिवार की सुबह घर से वीरगंज स्थित विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। वीरगंज स्थित अस्पताल चौराहे के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही निजी वाहन से घायल छात्र को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिजन घायल छात्र को इलाज के लिए बहराइच लेकर चले गए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, मशीनें भी नहीं हिला सकीं प्रतिमा     |     ग्राम गुदावल में कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए विधायक सुरेंद्र पटवा     |     माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811