Let’s travel together.

मेमू ट्रेन की चपेट में आने से दो गैंगमैन की मौत

54

 विदिशा। बीना से चलकर भोपाल की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन की चपेट में आ जाने से पटरी पर काम कर रहे दो गैंगमैन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। मृतक गैंगमैन की पहचान दोजीलाल अहिरवार (45) और मुन्नालाल कुर्मी (59) के रूप में हुई। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि दोनों गैंगमैन पटरी पर लगी चाबियों को ठीक कर ग्रीस लगा रहे थे। इसी दौरान गंज बासौदा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर बेतोली फाटक के पास बीच के रेलवे ट्रैक पर मेमू ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में ये दोनों आ गए। जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को राजीव गांधी जनचिकित्सालय लाया गया। दोनों गैंगमैन बीना के रहने वाले थे, जो वर्तमान में गंज बासौदा में रहकर रेलवे में गैंगमैन के पद पर काम कर रहे है थे। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे मेमो ट्रेन गंजबासौदा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आई थी। उसके बाद ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन से थोडी दूर ही चली थी कि रेलवे किमी नंबर 928/29-31 मिडिल लाइन ट्रैक पर यह हादसा हो गया। इस बारे में रेलवे अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811