Let’s travel together.

नियमितीकरण की मांग को लेकर जिलेभर की आंगन वाड़ी कार्यकर्ताओं ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

0 169

 

सरकार ने मांगे नहीं मानी तो प्रदेश स्तर पर होगा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशाल आंदोलन

सी एल गौर रायसेन

नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के आसपास सहित पूरे जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, इस दौरान जिलेभर की आंगन गाड़ियों में कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गई है । जिला मुख्यालय स्थित सागर भोपाल तिराहे के पास धरना प्रदर्शन कर रही सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा हमें नियमित नहीं किया जा रहा है इसी मांग को लेकर हम अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं उन्होंने बताया कि 28 जनवरी तक अगर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगें मान ली तो ठीक है अगर सरकार मांगे नहीं मानती तो इसके पश्चात प्रदेश स्तर पर राजधानी भोपाल में पूरे प्रदेश भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धरना आंदोलन आंदोलन एवं प्रदर्शन कर विरोधी एवं नियमितीकरण की मांग करेंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से आंगनवाड़ी केंद्रों पर व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई है कई आंगनवाड़ी बगैर कार्यकर्ता के सुनसान दिखाई देने लगी हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर जमकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की एवं प्रदेश सरकार से शीघ्र ही अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई इस अवसर पर हड़ताल पर जाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में सांची गैरतगंज बेगमगंज सिलवानी उदयपुरा बाड़ी औबेदुल्लागंज इन सभी विकासखंड क्षेत्र के तहत आने वाली आंगनबाड़ियों की कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण की मांग रखते हुए हड़ताल शुरू की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811