रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में हर घर तिरंगा के तहत नगर पालिका परिषद मंडीदीप में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शासकीय खेल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः शासकीय खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। रैली में लगभग 200 साइकल सवार खिलाड़ियों एंव युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे , भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे नारे लगाते हुए प्रत्येक नागरिक से दिनांक 13 से 15 अगस्त 2024 तक अपने अपने घरों , प्रतिष्ठानों, कार्यालयों आदि पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा गर्व से फहराने का आह्वान किया। रैली के पूर्व मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों व युवाओं ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को गौरव के साथ मनाने की शपथ ली । रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि,मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल, शिव नारायण चौहान,पार्षद विनोद चोकसे, कपिल राजपूत ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, बहादुर सिंह , प्रह्लाद राठौर मयूर जीने सहित हाँकी, कबड्डी, कराते , क्रिकेट, खो-खो , फुटबॉल खिलाड़ियों सहित नगर के स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।