Let’s travel together.

झुग्गी में अज्ञात कारणों से लगी आग,ग्रहस्थी का सारा सामान जला

0 181

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला की एक झुग्गी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे झुग्गी में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक सविता बाई गिर के बेटा बहू इस झुग्गी में रहते थे।

जब आग लगी तब परिवार के सदस्य काम से बाहर गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाई। आग पर काबू पाया तब तक झुग्गी में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित को लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। परिवार के ओढ़ने बिछाने सहित सारे कपड़े जल गए, टपरिया में रखा खाने पीने का सामान भी खराब हो गया वहीं घर का जरूरत का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811