Let’s travel together.

परीक्षा मंत्रों पर चित्रकला प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी को

0 153

 

– दो घंटे की प्रतियोगिता: जिले के विद्यालय आमंत्रित किए गए

– परीक्षा के तनाव को कम करने परीक्षा मंत्रों पर होगी चित्रकला प्रतियोगिता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए परीक्षा मंत्रों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में नवी से बारहवीं तक के केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय से 10-10 विद्यार्थी और सरकारी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त प्रत्येक निजी विद्यालय के 5-5 विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे । प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 5 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्वतंत्रता सेनानियों की पुस्तकें प्रदान की जाएगी । इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र और एग्जाम वॉरियर्स की पुस्तकें भी दी जाएंगी।
केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य संजय शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को देशभर के 500 केंद्रीय विद्यालयों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए परीक्षा मंत्रों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय में सौ 100 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे ।शिवपुरी में यह जिम्मेदारी केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी को दी गई है ।
चित्रकला प्रतियोगिता 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय में प्रधानमंत्री के एग्जाम वारियर्स में दिए गए मंत्रों पर आयोजित होगी । जूरी तथा चयन समिति द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में सभी छात्रों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक वस्तुएं जैसे क्रेयॉन कलर आर्ट पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्राचार्य संजय शर्मा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों की अधिक से अधिक सहभागिता रहे इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं ।
चित्रकला का विषय समझने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वारियर्स जो अनेक भारतीय भाषाओं में लिखी गई है के आधार पर छात्र अलग-अलग प्रकार से रचनात्मक तरीके से चित्र बना सकते हैं। यह सभी अपनी कला के माध्यम से पुस्तक के किसी भी मंत्र के लिए दृष्टांतो की फिर से कल्पना करेंगे ।यह कार्यक्रम 2 घंटे का होगा प्रथम एक घंटा चित्रकला के लिए तथा अगला एक घंटा चित्रों के चयन के लिए होगा और शेष समय में प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।

प्रतियोगिता के विषय-

* उत्सव उमंग और उल्लास से मनाए।
* परीक्षा आपकी अभी की तैयारियों की है पूरी जीवन की नहीं ।
* मस्त रहें हंसते हुए जाइए मुस्कुराते हुए आइए ।
* ज्ञान स्थाई है इसे ही लक्ष्य बनाइए ।
* प्रतिस्पर्धा नहीं अनुस्पर्धा ।
* समय आपका है सदुपयोग कीजिए।
* मानन ईश्वर का सर्वोत्तम उपहार।
* वर्तमान में टेक्नोलॉजी से पढ़ाई रोचक और सरल इसे आजमाएं ।
*करना है बेहतर काम, तो करें पर्याप्त आराम।
*अच्छी नींद सफलता का मंत्र ।
* जो खेल है वह खेलें।
* स्वयं को जानिए अपनी क्षमताओं पर गर्व कीजिए। *अभ्यास से बढ़ेगा आत्मविश्वास ।
* बातें छोटी असर बड़े ।
* परीक्षा के अनुशासन का पालन कीजिए ।
* आपकी परीक्षा आप के तरीके अपनी शैली अपनाएं। * प्रस्तुतीकरण महत्वपूर्ण है पारंगत बनिए।
* उत्तर पुस्तिका आगे बढ़ चुकी है आप भी आगे बढ़ें।
* जीवन को जाने, स्वयं को पहचाने ।
* अतुल्य भारत घूमिए और जानिए।
* एक यात्रा समाप्त दूसरी शुरू।
* कुछ बनने के लिए कुछ करने के सपने देखिए।
* योग शरीर और तेज दिमाग की चाबी इसे अपनायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811