Let’s travel together.

रतलाम जिले में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल

108

 रतलाम। जिले में नए वर्ष में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। हादसों में आए दिन लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। झाबुआ मार्ग पर मात्र तीन घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसे हो गए। इनमें चार युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा मंगलवार शाम झाबुआ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब साढ़े छह किलोमीटर दूर ग्राम तितरी में वाइन फैक्ट्री के पास हुआ। इसमें दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार 21 वर्षीय अजय वसुनिया उर्फ राहुल पुत्र दिनेश वसुनिया निवासी ग्राम तितरी व दूसरी बाइक पर सवार 19 वर्षीय अभिषेक गरवाल पुत्र शांतिलाल गरवाल निवासी ग्राम कलमोड़ा फंटा थाना बिलपांक की मौत हो गई। अभिषेक के साथ बाइक पर सवार उसका साथी 25 वर्षीय भोला गरवाल पुत्र हीरालाल गरवाल व 18 वर्षीय किशोर डामर पुत्र बलराम डामर दोनों निवासी कलमोड़ा फंटा घायल हो गए। दूसरा हादसा भी झाबुआ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर ग्राम रानीसिंग नाका के पास हुआ, जहां ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार 20 वर्षीय राहुल गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर निवासी ग्राम डाबड़ी थाना रावटी व 30 वर्षीय राजू गामड़ पुत्र बुआरसिंह गामड़ निवासी ग्राम भाभरापाड़ा थाना पेटलावद जिला झाबुआ की मौत हो गई । इनका साथी सुलतान डोडियार पुत्र रामजी डोडियार निवासी ग्राम कुम्हारिया थाना रावटी जिला रतलाम घायल हो गया। रात करीब सवा ग्यारह बजे सुलतान को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद स्वजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार बुधवार को चारों मृतकों के शवों का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811