Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उदयपुरा विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित कहा- राम मंदिर का विरोध करने वालों को वोट मत देना

0 133

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उदयपुरा विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित
राम मंदिर का विरोध करने वालों को वोट मत देना
भाजपा की सरकार फिर से बनेगी – नरेंद्र सिंह तोमर

उदयपुरा विधानसभा में नरेन्द्र शिवाजी पटेल को अपना आशीर्वाद दीजिए – नरेन्द्र सिंह तोमर

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

15 महीने की कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश का विकास थम गया था। पिछले 20 सालों में मध्यप्रदेश विकसित राज्य बन गया और लगातार आगे बढ़ रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने उदयपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने कहा कि एक बार फिर भाजपा की सरकार विकास के नाम पर बनेगी। किसानों से लेकर युवाओं को रोजगार मिले इस दिशा में प्रदेश की भाजपा सरकार ने काम किया है। जरा सी चूक के कारण 15 महीने की कांग्रेस की सरकार बन गई थी कमलनाथ कहते थे कि शिवराज खजाना खाली कर गए हम विकास कहां से करें 18 महीने बाद भाजपा की सरकार बनी फिर शिवराज जी ने कभी एक भी बार कहा कि तो जनता बताएं कांग्रेस खजाना खाली खाली इसलिए कहती हैं कि जब कांग्रेस

राज करती है तो सरकारी खजाना कांग्रेस के नेताओं की जेब में जाता और भाजपा की सरकार जब राज करती है तो पैसा सरकारी खजाने में जाता है और उसे खजाने से उदयपुरा विधानसभा का विकास होता है मध्यप्रदेश का विकास होता है| पिछली बार उदयपुरा विधानसभा के लोगों से जो गलती हुई है वह इस बार ना हो नरेंद्र शिवाजी पटेल को अपना आशीर्वाद दीजिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके विश्वास पर नरेंद्र खराब उतरेगा भारतीय जनता पार्टी में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनेगी और उदयपुरा विधानसभा से नरेंद्र विधानसभा में उदयपुरा विधानसभा की जनता की आवाज को बुलंद करेगी |

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया

श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 साल में देश का मान विदेशों में बढ़ाया है। भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर आ गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरे नंबर पर देश की अर्थव्यवस्था को लाने का टारगेट रखकर काम कर रहे हैं। उज्जवला योजना, किसानों के बैंक खातों में सीधा पैसा आना, मुफ्त राशन योजना का लाभ देश के लोगों को मिल रहा हैं। श्री तोमर ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आने वाले 5 सालों तक 80 करोड़ लोगों को फिर मुफ्त राशन देने का ऐलान कर दिया। यह बताता है कि श्री मोदी देश की जनता से कितना स्नेह रखते हैं। इस दौरान जनसभा में उप्र सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, बरिष्ट नेता रामकिशन चौहान,जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधानसभा चुनाव प्रभारी सुरेंन्द्र तिवारी,हरनाम सिंह राजपूत, विधानसभा संयोजक प्रहलाद लोधी, केंद्रीय मंत्री प्रवास प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर, नेपाल सिंह राजपूत सहित भाजपा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811