Let’s travel together.

समाज मे क्षिक्षा के अलख जगाने साथ ही धरती को हरियाली करने के लिए लाखो पौधा रोपण किया!

100

तो दूसरी तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ कोई नारा को बुलंद करने पर्यावरण प्रेमी एक्सीजन मेन ने बेटियों को पुस्तकों के करीबन लाने का किया प्रयास चारो तरफ हरियाली हो इसके लिए निशुल्क शिक्षा की सुरुवात की साथ ही रोजगार के लिए छात्रों को तैयारी भी कराते हैँ!

एक तरफ इस डिजिटल क्रान्ति के दौर में आज के जेनरेशन किताबों से दूर होते जा रहे हैं,वहीं दूसरी ओर ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही बेगूसराय,समस्तीपुर, खगड़िया और दरभंगा जिला के सुदूर ग्रामीण अंचल की 64 बेटियों को चौखट से बाहर निकालकर किताबों से रूबरू करवाने के लिए राष्ट्रीय पुस्तक पटना का पहली बार अवलोकन करवाया गया।इस टूर का नेतृत्व ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब के संस्थापक राजेश कुमार सुमन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमारी बेटियां जिस स्टॉल पर एक साथ जा रही थी। उस स्टॉल का रौनकता बढ़ जाती थी। बेटियों के सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम, बंजर धरती करें पुकार पेड़ लगाकर करों श्रृंगार, पेड़ पौधा मत करो नष्ट सांस लेने में होगा सांस लेने में होगा कष्ट जैसे गगनभेदी नारा से पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रीय पुस्तक मेला गुंजायमान हो रहा था।मेला परिसर में बेटियों के अनुशासन का खूब चर्चाएं हो रही थी। सुमन ने आगे बताया कि हम अपने बेटियों को पुस्तक मेला नही घुमाते तो सही मायने में मेरा बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा अधूरा रह जाता।मेला में घूमने के बाद हमारी बेटियों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।बताते चलें कि ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बेटियों को प्रतियोगिता परीक्षा की कोचिंग दिया जाता है और गुरु दक्षिणा में सभी बेटियां अपने – अपने शुद्ध प्राणवायु के लिए अपने अपने नाम से अपने सम्मान में 18 -18 पौधरोपण करती है। टूर में शामिल बेटियां बताती हैं कि हम आज तक गांव के दुर्गा मेला,काली मेला या फिर सीता विवाह मेला देखी थी, लेकिन पटना पुस्तक मेला घूमने के बाद मेरी आंखे खुल गई है, बेटियों को इस सामाजिक बेड़ियों से ऊपर उठने के लिए एक बार पुस्तक मेला जरूर घूमना चाहिए। बेटियों ने मेला में प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए खूब किताबें भी खरीदी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |     दीवानगंज में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, गोसाई मोहल्ला से फिर मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जांच तेज     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-वापोली धाम से नंदी महाराज आए हैं, लाल बाबाजी ने भेजें हैं     |     दिव्यांग बच्चों के सबसे बड़े संरक्षक एवं मार्गदर्शक उनके माता-पिता – डॉ गोविंद सिंह     |     पं. गंगा प्रसाद पाठक ललित कला न्यास द्वारा आयोजित 50वें पुण्य स्मरण समारोह में नाटक ययाति का मंचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811