Let’s travel together.

मकर सक्रांति पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,शिव शक्ति फाउंडेशन के सदस्यों ने यातायात व्यवस्था में किया सहयोग

0 296

मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

-प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा माँ नर्मदा में डुबकी लगाने के लिए अन्य जिलो से आते है ।नर्मदा तटो में बोरास ,सोकलपुर और ग्राम केतो घान में मेला लगता है ।वंही अधिकतर श्रद्धालु ग्राम बोरास पहुँचते है जिसको लेकर सड़को पर जाम की स्तिथि लग जाती है वंही इस बार प्रशासन ने मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की है ।

इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ,नगर सुरक्षा समिति के सदस्य एवं शिव शक्ति फाउंडेशन के सदस्य बोरास चौराहे पर तैनात रहे।शिव शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनू दुबे ने बताया की उनकी टीम प्रति रविवार नर्मदा तटों पर जाकर सफाई करती है लेकिन इस रविवार मेला होने के कारण बोरास चौराहे पर यातायात व्यवस्था ओ में सहयोग किया।ज्ञातव्य हो की 14 जनवरी को नक तरा निवासी रिंकू राठौर की दुर्घटना में मौत हो गई थी कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसलिए इस बार यातायात व्यवस्था में विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811