Let’s travel together.

रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, मौके पर पहुंचे अधिकारी

108

जींद/रोहतक : रोहतक से जींद रेलवे लाइन पर सुबह करीब सात बजे के करीब समरगोपालपुर गांव के पास मालगाड़ी के आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके चलते अप एंड डाउन रेलवे लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया। दिल्ली से पंजाब जा रही सरबत दा भला गाड़ी को शकूरबस्ती रोकना पड़ा। साथ ही बंठिडा एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से रोहतक की तरफ नहीं आ सकी। आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दोपहर बाद तक यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। यह मालगाड़ी कोयला लेकर सूरतगढ़ राजस्थान जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर समरगोपालपुर गांव के पास अप लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी, जो रोहतक से जींद की तरफ जा रही थी। अचानक मध्य से गाड़ी के सात डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। धमाके के साथ गाड़ी रुक गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने मामले की सूचना रेलवे के रोहतक स्थित कंट्रोल रूम में दी। अप एंड डाउन लाइन गाड़ियों को रोक दिया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जो रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ पंजाब जाने वाली गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर जाने वाली गाड़ी सरबत दा भला नौ बजे तक दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर ही रुकी हुई थी।

वहीं डीएमआर डिंपी गर्ग ने बताया कि आज सुबह साढ़े छ बजे के पास दिल्ली से सूरतगढ़ राजस्थान के लिए कोयले की माल गाड़ी ट्रेन जा रही थी तो यहां पर माल गाड़ी के छ डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस हादसे की सूचना मिलते सभी रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811