Let’s travel together.

टी-शर्ट और जींस में अचानक चौकी का निरीक्षण करने पहुंच गए एसपी कहा किसी ने लापरवाही की तो उसकी खैर नहीं

86

जबलपुर। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी सोमवार को अचानक पुलिस चौकियों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहनी और जिले के दूर दराज क्षेत्र में बने बरगी थाना और बरगी पुलिस चौकी अचानक पहुंच गए। यह देख मौके पर पुलिस कर्मचारी भी सकते में आ गए। आनन-फानन में एसपी साहब की आव-भगत की जाने लगी लेकिन एसपी ने साफ कह दिया कि वे थाने और चौकियों की कार्यप्रणाली से पूरी तरह अवगत हैं, यहां जरा सी लापरवाही किसी ने की तो उसकी खैर नहीं होगी। उन्होंने तुरंत रिकार्ड जांचे और जहां भी गलती दिखी उसके बारे में उक्त कर्मचारी की खबर ली।

साफ-सफाई, हवालात और मालखाने के रिकार्ड को जांचा

पुलिस अधीक्षक ने थाना बरगी एवं चौकी बरगी नगर का थाना प्रभारी बरगी लक्षण झारिया एवं चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में थाने एवं चौकी की साफ सफाई के साथ साथ हवालात, मालखाना, एवं थाने में संधारित किए जाने वाले रिकार्ड का अवलोकन किया। इस दौरान जब्त वाहनों एवं जब्त माल तथा एनडीपीएस के प्रकरणों में 52-ए की विधिवत कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

महिला बच्चों और कमजोर वर्ग तो तुरंत राहत देने निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए इनके द्वारा की गई शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाने को कहा। साफ हिदायत दी कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिसकर्मियों के पारिवारिक परेशानियां भी पूंछीं

सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीकारक समाधान किया जाये। साथ ही सीसीटीएनएस में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को एवं रोड एक्सिडेंट के प्रकरणों का डाटा ‘‘आई रेड एप’’ (इंटीग्रेटिड रोड एक्सिडेंट डाटाबेस) में समय का विशेष ध्यान रखते हुये अपलोड करें। इसके अलावा थानों में लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के हर संभव प्रयास किये जाए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा करते हुये उन्हें या उनके परिवार को लेकर होने वाली परेशानियों पर भी चर्चा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811