Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Thursday, June 11, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • देश
  • फिरौती के लिए लैब के दो कर्मचारियों ने की कार्तिक की हत्या 

फिरौती के लिए लैब के दो कर्मचारियों ने की कार्तिक की हत्या 

देश
By Deepak Kankar On Jan 15, 2023
90
Share

हरिद्वार। अनिका पैथोलोजी लैब स्वामी कार्तिक कुमार की हत्या पैसों के लिए लैब में कार्यरत दो कर्मियों ने की थी। जिन्होंने पैथोलोजी स्वामी की मां से उसके ही मोबाइल से 70 लाख की फिरौती की डिमांड की थी। बहादराबाद और सीआईयू की सयुंक्त टीम ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने पूछताछ के दौरान हत्या की वारदात को पैसों के लिए करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। हत्या का खुलासा एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार को सीसीआर ट्रावर हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि शिवमंदिर चैक बहादराबाद निवासी प्रेमचन्द पुत्र कुलचन्द द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया था कि उनका बेटा कार्तिक कुमार 12 जनवरी की सुबह रोजना की तरह रामधाम कालोनी रानीपुर स्थित अपनी अनिका पैथोलोजी लैब गया था लेकिन 24 घंटे से ज्यादा होने पर भी वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्तिक की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान कार्तिक के मोबाइल से कार्तिक की मां अंगूरी देवी को एक काल आयी। जिसमें अज्ञात कॉलर द्वारा कार्तिक की जान सलामती के लिए 70 लाख फिरोती देने तथा पुलिस को न बताने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कार्तिक की माता की जानकारी पुलिस को दी गयी पुलिस ने गुमशुदगी को फिरौती के लिए अपहरण में तरमीम करते हुए पुलिस आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इस जानकारी पर उनके द्वारा तत्काल एसपी क्राइम रेखा यादव एसपी सिटी स्वतन्त्र कुमार व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल के साथ बहादराबाद पुलिस व सीआईयू की टीम गठित करते जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान पाया कि कार्तिक कुमार के मोबाइल के जरिये तीन ट्रांजेक्शन किये गये। ट्रांजेक्शन शराब के ठेके मुरादाबादी बिरयानी सेन्टर व कृष्णा ट्रेडर्स से होने पायी गयी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो कैमरे में एक लाल जैकेट पहना हुआ स्कूटी सवार लड़का मोबाइल बारकोड से पैसे ट्रांसफर करते हुये देखा गया जिसकी पहचान पैथोलोजी लैब मे सैम्पल लेने का काम करने वाले  निपेन्द्र कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मुस्तफाबाद गदनपुरा थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने निपेन्द्र कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान निपेन्द्र ने लैब मे कार्यरत शहादत अली पुत्र छोटेखान निवासी कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने शहादत अली को भी दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही से कार्तिक का शव शहादत अली के दादुपुर स्थित किराये के कमरे के बाथरूम में रखे कट्टे से बरामद किया। आरोपियों ने खुलासा किया कि माता-पिता का इकलौता बेटा होने तथा 70 से 80 लाख रुपये का मकान होने की जानकारी होने पर पैसों को लेकर पूरे घटना का तानाबाना बुना। उनकी योजना चुपके से फिरौती की रकम लेकर शव को नाले में बहाने की थी। लेकिन अपनी योजना में सफल हो पाते पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उनकी ओर से दस हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा आदि टीम के सदस्य मौजूद रहे।

 

90
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।

विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।

स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।

जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।

निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।

Prev Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

अब कुत्ता पालने पर भी लगेगा टैक्स

You might also like More from author
देश

नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल 

देश

महज एक माह में तृणमूल कांग्रेस के तिनका- तिनका बिखरने के मायने…अजय बोकिल 

देश

श्रद्धांजलि::सिने संगीत के स्वर्ण युग का आखिरी ‘सुमन’ भी मुरझा गया…अजय बोकिल

देश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 1 Fab 26 1
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन:: उनके कृतित्व और कर्म को स्मरण…

Oct 2, 2024

पुण्य स्मरण:: स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी

Aug 16, 2024
Prev Next 1 of 5

धर्म

आइये जानें हिंदुओं के धार्मिक त्यौहार नागपंचमी की परंपराओं…

Jul 28, 2025

महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व…

Apr 10, 2025

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 नवम्बर 2024

Nov 27, 2024

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

Nov 26, 2024
Prev Next 1 of 568
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करवा…

Aug 1, 2023

जीएमसी भोपाल की राष्ट्रीय मिजल्स रूबेला प्रयोगशाला को…

Jan 25, 2025

गेहूं से भरा ट्रक पुलिया से टकरा कर पलटा,द्राइवर-क्लीनर ने…

Dec 27, 2023
Prev Next 1 of 14,463
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश14823
  • रायसेन10337
  • देश3786
  • छत्तीसगढ़2534
  • धर्म2270
  • उत्तरप्रदेश1247

Visitors Counter

7 2 2 4 1 3
Users Today : 259
Total Users : 722413
Views Today : 355
Total views : 930197
Who's Online : 2
Your IP Address : 216.73.217.176
Server Time : June 11, 2026 12:11 pm
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |     सागर तिराहे पर बेकाबू आयशर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, भागते हुए अंडे की दुकान में घुसा ट्रक     |     पीएम मोदी के बारह साल पूर्ण होने विधायक ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा     |     भाजपा का ‘घर-घर चलो महासंपर्क अभियान’ विधायक अनुज शर्मा पहुंचे मुर्रा, देवरी,अकोली     |     पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाईयों पर: रानी सौरभ जैन     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811