Let’s travel together.

स्टेट हाइवे 18 पर ट्रक के पिछले पहिये निकले,ट्रक पलटने से ड्राइवर घायल

0 189

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर हादसे रुकने का ही नाम नहीं ले रहे। शुक्रवार को भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे लांबाखेड़ा मोड़ पर एक ट्रक के पिछले पहिए निकलने के करण वह पलट गया। यह तो गनीमत रही कि ड्रायवर को मामूली चोंटे आई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर में भोपाल से गंजबासौदा लोहे की चादर लेकर जा रहे ट्रक के पिछले पहिए चलते ट्रक से निकलने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान बड़ी दुर्घटना होने से बाल.बाल बच गई। मौके पर किरन की मदद से ट्रक को खाई से बाहर निकालकर सीधा किया गया। कुछ महीने समय पहले भी विदिशा से सवारी लेकर भोपाल जा रही प्रीत ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी04 पीए 3154 दोपहर लगभग दो बजे भोपाल-विदिशा हाईवे के दीवानगंज के पास देहरी गांव पर चलती बस के पिछले चारों पहिए निकलकर खेत में पहुंच गए थे। इस हादसे में बस में सवार आठ से दस लोग घायल भी हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से भोपाल भेजा गया। हादसे के बाद विदिशा भोपाल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी और दोनों तरफ वाहनों की लंबी.लंबी कतारें लग रही थी। इस रोड पर हमेशा हादसे होते रहते हैं सबसे ज्यादा हादसे बालमपुर घाटी पर होते हैं यहां पर हर दो-चार दिन में कोई ना कोई वाहन खाई में गिरता रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811