Let’s travel together.

29 जुलाई से देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य

0 184

जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। जुलाई में देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चलेंगे। गुरु ग्रह की उल्टी चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 29 जुलाई को गुरु वक्री होंगे और विपरीत चाल चलते हुए 24 नवंबर 2022 को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएंगे। इससे पहले अक्टूबर में गुरु मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को धन, वैभव, संतान, सुख और विद्या आदि का कारक माना गया है।जानें गुरु गोचर का किन राशि वालों को होगा लाभ-

वृषभ- देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं। इसे आय का भाव कहा जाता है। गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का वक्री होना आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। नए व्यापारिक संबंधों का लाभ मिलेगा। गुरु ग्रह की उल्टी चाल आपके जीवन में शुभ समाचार लेकर आ सकती है।

कर्क- कर्क राशि वालों के नवम भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों को निवेश का लाभ मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811