बैतूल। बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास विस्फोटक सामग्री (इको पाउडर) से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया और कंटेनर में भरे विस्फोटक सामग्री के बक्से बाहर गिर गए। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर कंटेनर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ।बैतूलबाजार थाना प्रभारी एआर खान ने बताया कि कंटेनर क्रमांक एमएच 40बीएल 2083 में नागपुर की सोलर कंपनी से 600 पेटी विस्फोटक सामग्री इको पाउडर भरकर चालक प्रमोद दहिकर गुजरात के भाव नगर जा रहा था। बारूद के मिश्रण में इस पाउडर का इस्तेमाल होता है। रात करीब 2.30 बजे मिलानपुर टोल प्लाजा के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। थाना प्रभारी खान ने बताया कि खतरे की कोई बात नही है, क्योंकि इको पाउडर के साथ अन्य सामग्री मिलाकर ब्लास्टिंग के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर तैयार किए जाते हैं। बाक्स में भी इको पाउडर गीला रखा जाता है। कंटेनर के साथ एक अन्य वाहन भी सुरक्षा के लिए चल रहा था। कंटेनर पलटने की सूचना नागपुर की कंपनी को दे दी गई थी और नागपुर से टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विस्फोटक सामग्री के बाक्स को टीम के द्वारा दूसरे कंटेनर में सुरक्षित रखकर भावनगर ले जाया जाएगा। इस हादसे में कंटेनर चालक को चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.