भोपाल। अरेरा हिल्स थाना इलाके मे प्रसव के दो महीने बाद विवाहिता की सदिंग्ध हालत मे मोत हो गई। पुलिस के अनुसार वल्लभ नगर में रहने वाली 23 वर्षीय आसमा बानों पत्नी मेहफूज अली घरेलू महिला थी। करीब दो महीने पहले उसे प्रसव हुआ था इसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बीते दिन उसे अचानक उल्टियां होने लगी ओर तबीयब अधिक बिगड़ गई। परिवार वाले उसे तुंरत ही इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीए के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पौट आने पर ही मौत के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.