Let’s travel together.

अंतरराज्यीय महिला तस्करों ने की छात्रा की हत्या

118

बरेली की बिटिया ने भले ही जान गंवा दी, लेकिन अपने सम्मान पर आंच नहीं आने दी। राजस्थान की मेंहदीपुर बालाजी पुलिस ने मंगलवार को उसकी हत्या का खुलासा कर आरोपी महिला-पुरुष को जेल भेज दिया। प्रेस नोट में जिक्र है कि ये लोग ऐसे गैंग के लिए काम करते हैं, जो सार्वजनिक स्थलों पर घूमकर घर छोड़कर आए बच्चों को फुसलाकर तस्करी व देह व्यापार के धंधे में घसीट लेते हैं। युवक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी।

विरोध के चलते कामयाब नहीं हो सका तो दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।मेंहदीपुर बालाजी थाने के उप निरीक्षक अजीत सिंह बड़सरा के मुताबिक छात्रा की हत्या अंतरराज्यीय महिला तस्करों द्वारा की गई थी। पुलिस ने चार टीमें लगाकर अलीगढ़ के खैर सब्जी मंडी निवासी अजय शर्मा उर्फ पवन को वृंदावन से और उसकी महिला मित्र जलालपुर आजमगढ़ निवासी किरण उर्फ फूलमती यादव को नौगवां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि छात्रा को चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। अजय ने उससे जबरदस्ती की कोशिश की। पूरा होश न होने के बाद भी छात्रा ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। इसके बाद अजय और किरण ने मिलकर छात्रा का गला दबाया और दीवार में सिर मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय और किरण मथुरा स्टेशन पर छात्रा से मिले थे। वहां दोनों ने उसको अकेला देखकर बालाजी चलने का झांसा दिया और रास्ते में शॉपिंग भी कराई। जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए तो उसकी हत्या कर दी।छात्रा की हत्या के बाद पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों आरोपियों की भाषा यूपी वालों जैसी लग रही थी। पुलिस ने राजस्थान से सटे यूपी के जिलों में ऐसे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जो महिलाओं की तस्करी करते हैं।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि अजय उर्फ पवन और उसकी मित्र किसी लड़की को लेकर बालाजी गए थे। साक्ष्य मिलने के बाद अजय रुड़की, दिल्ली और अलीगढ़ स्टेशन पर पुलिस को गच्चा देकर बच निकला, लेकिन वृंदावन में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस किरण तक पहुंच गई।छात्रा का शव लेकर सोमवार देर रात उसके भाई व परिजन बरेली पहुंचे थे। मंगलवार को सिटी श्मशान भेूमि में उसकी अंत्येष्टि की गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811