Let’s travel together.

समाजसेवी मोदी ने 51 लाख रुपए व मकान दान देकर शुरू किया वृद्धाश्रम

0 522

-कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों में वितरित की राशन सामग्री

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
शमशाबाद विदिशा के समाजसेवी प्रेमचंद मोदी ने सलामतपुर में 51 लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए व एक मकान दान देकर श्री गणेश वृद्धाश्रम वेलफेयर सोसायटी का शुभारंभ किया है। मंगलवार को सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र के गरीब, मोहताज लोगों में प्रेमचंद मोदी, अमरचंद साहू व अनिल जैन ने सूखा राशन भी वितरित किया है। जिसमें आटा, घी, खाद्य तेल, शक्कर, नमक, चावल, हल्दी, गर्म मसाला आती सामान वितरण किया गया है।

प्रेमचंद मोदी ने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर गरीब मोहताज लोगों में राशन सामग्री वितरित की। और कहा कि इस वृद्धाश्रम में गरीब व लाचार लोग जिनका कोई मकान या आराम करने की जगह नही है। वह लोग यहां आराम से रह सकते हैं। इस वृद्धाश्रम में दस पलंग, रजाई गद्दे के साथ ही गेस चूल्हा, गेस भट्टी व रसोइया की भी व्यवस्था की गई है। वहीं श्री गणेश वृद्धाश्रम वेलफेयर सोसायटी में महिला सिलाई कड़ाई, ब्यूटीपार्लर और विभिन्न प्रकार के वेलफेयर कार्य संचालित किए जाएंगे। वृद्धाश्रम की संचालक भागवती मोदी ने क्षेत्र के दानदाताओं व अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि लोग भी इसमें दान करने के माध्यम से जुड़कर समाज सेवा कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811