चेन्नई। भाजपा गुटों के बीच पार्टी पद को लेकर विवाद में एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल तमिलनाडु के ऋषिवंधियम शंकरपुरम और कल्लाकुरिची निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शक्ति केंद्र पदों की अनुमति देने के लिए शंकरपुरम के एक वेडिंग हॉल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कल्लाकुरिची जिला भाजपा प्रमुख ने कथित तौर पर शक्ति केंद्र के सदस्यों के नामों में बदलाव किया था। इसको लेकर अरूर रवि और वेस्ट यूनियन सचिव रामचंद्रन के समर्थकों के बीच बहस हो गई। यहां आरूर रवि और रामचंद्रन के समर्थकों द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंके जाने के कारण ये बहस भीषण झड़प में बदल गई। गौरतलब है कि राजनीतिक पार्टियों में मारपीट और कुर्सी फेंकने का एक मामला हाल में दिल्ली में भी आया था। दरअसल दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बाद मेयर चुनाव के दौरान सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आमने-सामने आ गए। इस दौरान सदन में दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। कुछ पार्षदों के बीच कुर्सी उठाकर भी मारपीट हुई है। पार्षदों के बीच मारपीट होने के बाद एमसीडी सदन में स्थिति अनियंत्रित हो गई जिसके बाद मार्शल को अंदर बुलाया गया। बता दें कि मेयर के चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने शैली ऑबेरॉय को तो बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.