Let’s travel together.

श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित, 3 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदन

0 192

सभी पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्षों की आयोजित हुई बैठक, सर्वसम्मति के साथ लिया निर्णय

सी एल गौर

रायसेन। श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के नवीन अध्यक्ष निर्वाचन के लिए समिति के पूर्व अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन सोमवार को महामाई मंदिर नया दशहरा मैदान पर किया गया। बैठक में सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा विचार विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया कि आगामी श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए 3 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक अध्यक्ष पद के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन समिति के वर्तमान महामंत्री संतोष सिंह बघेल की दुकान खुशबू टेंट हाउस पर आवेदन वहीं से लेकर जमा किए जा सकेंगे । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करेगा उसे आवेदन के साथ 51 सो रुपए नगद राशि जमा करनी होगी जोकि हिंदू उत्सव समिति के कोष में ही जमा रखी जाएगी जिसे कोई भी आवेदक वापस नहीं मांग सकेगा। आयोजित की गई बैठक में सभी पूर्व अध्यक्षों ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी समय में जो भी समिति का अध्यक्ष बनेगा उसे समिति के नियम अनुसार शपथ ग्रहण करना होगी। इसके अलावा 4 फरवरी को श्री हिंदू उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष पद के आवेदनों पर विचार किया जाएगा और अध्यक्ष पद के लिए निर्णय भी लिया जाएगा। आयोजित की गई समिति की बैठक में श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेश श्रीवास्तव, बृजेश चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, राजेंद्र सिंह राठौर, लीला सोनी, अनिल चौरसिया, मनोज अग्रवाल, शिवराज सिंह कुशवाह, कैलाश पहलवान, बबलू ठाकुर, गिरधारी लाल रैकवार, सहित संतोष सिंह बघेल,अरविंद शर्मा, तिलक शाक्या , राधेश्याम सराठे, मलखान सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर आदि इस अवसर पर मौजूद रहे। बैठक के अंत में मनोज अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811