Let’s travel together.

बीट समझौता समाधान में आपसी समझौते से वर्षों का विवाद खत्म

0 114

शिवपुरी एसडीएम की मौजदूगी में माला पहनाकर विवाद का हुआ समाधान

– दो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद का निराकरण कराकर रास्ते को कराया मुक्त

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में बीट कार्यक्रम एवं समझौता समाधान आपके द्वार अभियान सफल हो रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम राजा की मुंडेरी तहसील शिवपुरी वृत्त सतनवाडा कलां में दो पक्षों के मध्य वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद को सुलह कराकर रास्ते को मुक्त कराया गया है। दोनों पक्षों ने खुशी-खुशी एक-दूसरे को पुष्पमाला पहनाकर एवं गले मिलकर आपसी समझौते से वर्षों के विवाद को खत्म किया। शिवपुरी अनुविभाग में इस अभियान के अंतर्गत एसडीएम गणेश जयसवाल सहित उनके अधीनस्थ अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ग्राम राजा की मुंडेरी तहसील शिवपुरी में दोनों पक्षों में मोहन सिंह भदौरिया एवं भूपेन्द्र सिंह जादौन मुख्य पक्षकार थे। यह रास्ता विवाद के चलते समस्त ग्रामवासी भी परेशान थे। इस विवाद को मंगलवार को आयोजित होने वाले बीट समाधान के अंतर्गत लिया गया। समझौता समाधान के तहत ग्राम पंचायत में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार शिवपुरी, नायब तहसीलदार वृत्त सतनवाडाकलां, समस्त बीट कार्यक्रम के सदस्य उपस्थित रहे। विवाद के कारण को जानने के लिए दोनों पक्षकारों को समक्ष में बुलाया गया एवं उभयपक्ष को सुनने के पश्चात वस्तुस्थिति की जाँच के लिए मौका निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत पाया कि रास्ते की भूमि को निजी स्वत्व की मानकर कटीले झाड एवं वृक्षों की डालों से रोका गया था। मौके पर नक्शा के अनुसार रास्ता न बने होने से यह स्थिति निर्मित हुई। रास्ता परमपरागत एवं रूढ़िगत था जिसकी ग्राम पंचों द्वारा पुष्टि भी की गई। अनुविभागीय अधिकारी एवं ग्राम प्रवुद्धजनों द्वारा उभय पक्ष को समझाया गया। जिसपर दोनों पक्षो द्वारा आपसी समझ का परिचय देते हुये रास्ते को खोलने की सहमति दी गई। साथ ही पक्षकार मोहन सिंह भदौरिया द्वारा रूढिगत रास्ते के अतिरिक्त नवीन रास्ता स्वयं के खेत की मेड से ग्रामवासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये दिया गया है।
इस मौके पर बीट समाधान के दौरान ग्रामीणजनों के कचरा डालने को लेकर विवाद को अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में पंचायतकर्मियों द्वारा सुलझाया गया। राशन वितरण को लेकर उत्पन्न समस्याओं को भी मौके पर तत्काल निराकरण किया गया। जिसके लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा बीट अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811