Let’s travel together.

इंसान को हमेशा पर निंदा से बचना चाहिए-जगतगुरु स्वामी रामलला आचार्य

0 142

श्रीमद भागवत कथा का दूसरा दिन कथा सुनने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शिवलाल यादव रायसेन

इंसान को सदा पर निंदा से बचना चाहिए।क्योंकि इससे व्यक्ति अच्छे रास्ते से भटक सकता है।धैर्य संयम रखना भी जरूरी है।अपनों को लड़वा कर दूसरे लोग काफी मजे लेते हैं।यह तो संसार सागर रीति नीति पुरानी है।इसीलिए पर निंदा से हमेशा बचना चाहिए।यह बात स्वामी रामलला आचार्य जगत गुरु शंकराचार्य ने बुधवार को मुखर्जीनगर स्थित शगुन मैरिज गार्डन रायसेन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए कही।कथा सुनने भारी जनसैलाब उमड़ा।उन्होंने कथा को ऊँचाइयाँ देते हुए कहा कि राजा परीक्षित बोले कलियुग को चार जगह दी।हिंसा मांस का कार्य विक्रय ,वैश्या वृती, पाखण्ड ,मानसिक पाप अवगुणों आदि में कलियुग का वास रहेगा।

कथा सुनें मानसिक पुण्य होता है।कलियुग कहता है कि आपको मानसिक पुण्य तत्काल होता है।मेरे युग में व्यक्ति तर्क जरूर करेगा।भगवान का नाम का आश्रय ले लिया संकीर्तन कर लिया तो भव सागर पार हो जाएगा इंसान का।कलियुग को 5 वां स्थान मिला।राजा परीक्षित कलिकाल की दृष्टि की वजह से तपस्या कर रहे एक महात्मा के गले में मृत सर्प डाल दिया।महात्मा पुत्र श्रंगी ऋषि ने श्राप दिया।धर्मसम्राट राजा परीक्षित की 7 वें दिन मृत्यु हो जाएगी।संत के साथ अपमान का एहसास करते हुए राजा परीक्षित मुझे मेरे अपराध की घोर सजा मिले।राजा परीक्षित राजपाठ छोड़कर गंगा तट पहुंच गए।परीक्षित के प्रश्न का जबाव नहीं मिला तो सुखदेव महाराज प्रकट हो गए।गंगा नदी की रेत का ढ़ेर बनाकर सुखदेव महाराज को राजा को विराजित किया।
हरिकथा सुनाने वाले तुमको लाखों प्रणाम…. सुंदर संगीतमयी भजन सुनाया।आनंद विभोर हो गए श्रद्धालु।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811