Let’s travel together.

आज गरीबों के लिए आनंद का दिन: शिवराज, हितग्राहियों को CM ने दिए 10 हजार 918 जमीन के पट्टे

93

भोपाल: वर्ष 2022 के अंत तक जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार प्रदेशवासियों को सौगातें दी तो वही नए साल की शुरुआत में ही उन्होंने नववर्ष का तोहफा देते हुए टीकमगढ़ जिले के कई हितग्राहियों को उनके द्वारा बनाई गई मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत भूमि का अधिकार दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को टीकमगढ़ में आयोजित 10 हजार 918 हितग्राहियों को ₹129.37 करोड़ मूल्य के आवासीय भू-खंडों के वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार पत्रों का वितरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने यह कहा कि आज गरीबों के लिए आनंद का दिन है, उत्सव का दिन है और प्रसन्नता का दिन है। बहनों और भाइयों 14 सितंबर 2021 को मैं टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ आया था। मोहनगढ़ से जब मैं आगे बढ़ रहा था तो हथेरी गांव के अखिलेश, हरिराम समेत कई लोग मिले थे। इन सबने कहा था भैया रहने की व्यवस्था तो करा दो। अखिलेश और उनके साथियों की वो बात मेरे दिल में घर कर गई। एक घर में 50-50 लोग रहते हैं।

तब मन में आया कि एक योजना बनानी पड़ेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना बनाई और इसी योजना के तहत आज मैं भूमि का अधिकार देने आया हूं। इस योजना के अंतर्गत अद्भुत काम करने के लिए टीकमगढ़ के सभी जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

• गरीबों संग जमीन पर बैठकर सीएम ने किया भोजन

ऐतिहासिक अधिकार देने से पहले एक ऐसा पल था जब वहां सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर गया। दरअसल गरीबों के भूखंड पर बैठकर हितग्राहियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने दोपहर का खाना खाया। वही इस भावुक पल को लेकर के सीएम शिवराज ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए यह लिखा ‘’आज टीकमगढ़ में भू-अधिकार आवासीय योजना के हितग्राहियों ने जिस स्नेहिल व अपनत्व के भाव से भोजन कराया, उसने भोजन का स्वाद और अधिक बढ़ा दिया। इस अनूठे और अनमोल क्षण के लिए ईश्वर का धन्यवाद। इन सभी के जीवन में सदैव आनंद और प्रसन्नता बनी रहे, मेरा यही प्रयास है।‘’

• हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा: शिवराज

भूखंड वितरण के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत 255.55 करोड़ की लागत से बनने वाले बानसुजारा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने पानी की महत्ता को देखते हुए ये कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। वही विपक्ष में बैठी कांग्रेस पर उन्होंने आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने 50 साल में प्रदेश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

इसके साथ में ही टीकमगढ़ के किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण सिंचाई को लेकर के एक बड़ी बात बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना भी शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। इस परियोजना से टीकमगढ़ जिले के किसान अपनी एक-एक इंच जमीन पर सिंचाई कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811