Let’s travel together.

पं.अरूणोदय चौबे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के विरोध में ज्ञापन

0 539

ब्राह्मण समाज ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्रसिंह पर बदले की राजनीति के लगाए आरोप

शरद शर्मा बेगमगंज

बेगमगंज/रायसेन। सर्व ब्राह्मण समाज ने सागर जिले के खुरई में अरूणोदय चौबे के खिंलाफ पुलिस हत्या के प्रयास में धारा 307 का प्रकरण दर्ज करने के विरोध में SDM अभिषेक चौरसिया को ज्ञापन सौपा।ब्राह समाज ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्रसिंह पे आरोप लगाते हुए नारे वाजी की।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील खुरई जिला सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के इशारे पर ब्राम्हण समाज के लोगों को विशेष तौर से प्रशासन द्वारा टारगेट किया जा रहा है। जिससे कि लगता है कि ब्राम्हण समाज खुरई क्षेत्र में असुरक्षित महसूस कर रही है । समाज के कुछ लोगों को राजनैतिक द्वेष के कारण बार-बार परेशान किया जा रहा है। जिससे हमें लगता है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर ब्राम्हण समाज पर क्रूरता दिखाई जा रही है। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण विगत कुछ दिनों पहले भूपेंद्रसिंह के इशारे पर राजनैतिक द्वेष भावना के कारण खुरई में पंडित अरुणोदय चौबे पर धारा 307 का प्रकरण बिना किसी प्रशासनिक जाँच कर बनाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि संपूर्ण ब्राम्हण समाज इसका विरोध करते हुए मांग करते हैं कि पं. अरूणोदय पर जो धारा 307 लगाई गई है उस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कराई जावें। ऐसा न होने की दशा में संपूर्ण ब्राम्हण समाज भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेंगी एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811