Let’s travel together.

भाजपा नेत्री की गौशाला में कई गायों की मौत

0 189

यह गौ शाला है या गायों का कब्रिस्तान

भोपाल। जिले के  बैरसिया के बसई गांव में कथित भाजपा नेत्री की गौशाला में कई गायों की मौत हो गई है।गायों की इतनी बड़ी संख्या में  मौत के बाद अब बवाल मच गया है। वहीं गायों को मौत को लेकर आरोप-पत्यारोपो का दौर शुरू गो गया है। गौशाला में बड़ी संख्या में गाय के शव मिले हैं ।जानकारी मिलने पर रविवार को लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौशाला के एक गड्ढे में 20 से ज्यादा गाय मृत मिली है।


जशासबन की टीम पहुंची और गिनती कराया गया तो गौशाला और उसके आसपास 60 से ज्यादा गायों के शव मिले, 150 से ज्यादा कंकाल सामने आए. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तेज सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं होने की वजह से गायों की मौत हुई है.

सूचना मिलते ही कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद प्रशासन ने गौशाला को कब्जे में लेते हुए संचालिका निर्मला देवी पर केस दर्ज कराया है.

इस पूरे मामले पर निर्मला देवी ने कहा है कि मैं गौशाला का संचालन समाज सेवा के लिए कर रही हूं. गौ संवर्धन बोर्ड से ज्यादा फंड नहीं मिलता गौशाला चलाने के लिए अपनी जमीन बेचती हूं. जेवर गिरवी रखती हूं, गायों की संख्या इसलिए बढ़ गई क्योंकि कोई गाय छोड़ जाता है तो मना नहीं करती हूं

.

कलेक्टर ने गौशाला का रजिस्ट्रेशन रद्द कर जनपद सीईओ को रिसीवर बनाया है. जितनी भी मृत गाय हैं उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

निर्मला देवी 20 साल से गौशाला का संचालन कर रही है यहां 15 सौ से ज्यादा गाय है लेकिन इनकी गौशाला में इंतजाम ठीक तरीके से नहीं है. कड़ाके की ठंड में लंबे समय से हर दिन 1-2 गाय मर रही हैं और उन्हें पीछे फेंक दिया जाता है. हाल ही में जब ज्यादा गायों ने दम तोड़ दिया तो उनके शव को एक गड्ढे में डाल दिया गया. निर्मला देवी को इस गौशाला के लिए वर्ष 2015 से लेकर अब तक करीब 37लाख 69 हज़ार का अनुदान मिल चुका है.

 पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और जांच की मांग की हैं उन्होंने कहा कि बैरसिया भोपाल जिले में कई वर्षों से भाजपा नेता द्वारा संचालित गौशाला में हड्डी और चमड़े का व्यापार चलता है आज करीब 500 से अधिक गाय मृत पाई गई है इस मामले में हड्डियों के व्यापार की जांच होनी चाहिए साथ ही अनुदान की भी जांच हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811