Let’s travel together.
nagar parisad bareli

प्रज्ञापीठ मड़ियादो में गायत्री परिजनों की त्रैमासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

0 74

 

-वर्ष 2023 के लिये सभी परिजनों को दिया गया एक निर्धारित लक्ष्य

  धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले के मडियादो में गायत्री परिवार की त्रैमासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिले के दमोह,हटा,तेंदूखेड़ा, बटियागढ़,जबेरा, पटेरा,पथरिया ब्लाक से काफी संख्या में सदस्य पहुंचे।स्थानीय रामकिशुन मिश्रा, रामशंकर छिरोलया, राजकुमार सैनी एवं चित्तर सिंह तेवरैया द्वारा प्रज्ञागीत से कार्यशाला का शुभारंभ किया।वरिष्ठ परिजन डॉ विजय सिंह राजपूत,भाव सिंह ठाकुर एवं उपजोंन प्रभारी पं महेश प्रसाद बादल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व देवपूजन सम्पन्न हुआ।


कार्यशाला के प्रारंभ में जिला समन्वयक बीपी गर्ग द्वारा वर्ष 2023 में किस प्रज्ञा संस्थान को क्या और कैसे करना है के बारे में विस्तार से बताया। सभी प्रज्ञा संस्थानों से आये परिजनों के एक एक प्रतिनिधि ने पिछले तीन माह की अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की और अगले तीन माह में क्या लक्ष्य हासिल करना है उसे सबके समक्ष रखा।
उपजोंन प्रभारी महेश प्रसाद बादल ने दमोह जिले की इस परंपरा को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि वे पहले ग्वालियर और रीवा उपजोंन में भी नियुक्त रहे किन्तु त्रैमासिक गोष्ठी का चलन उन्हें यहां देखने मिला,उन्होंने आगे कहा कि समय बहुत ही कम बचा है 2026 तक युग निर्माण का स्पष्ट स्वरूप दिखने वाला है।अतः कोई भी कार्यकर्ता निष्क्रिय ना रहे।


डॉ विजय सिंह राजपूत ने कहा कि गुरुदेव के कार्य मे कोई घाटा नही होता, हमारे जीवन का यह अनुभव है। भावसिंह ठाकुर नोहटा ने कहा कि मैंने अपने जीवन मे यह अपनाया है कि हमको सिर्फ सच्चे मन से संकल्प भर लेना है फिर गुरुदेव शक्ति भी देते हैं और युक्ति भी बताते हैं ।
राष्ट्रीय कार्यकर्ता शिविर में भागीदारी करने वाले दिनेश दुबे, देवेंद्र चोकरया,राजू दुबे,सूरत लाल अहिरवाल,रवि खरे,विद्या राजपूत, अर्चना राय,विमला नामदेव,नेहा तिवारी, लक्ष्मी पटेल,रामवती पटेल का सम्मान भी किया गया।
कार्यशाला का संचालन एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ एसएस नामदेव द्वारा किया गया।अगली त्रैमासिक गोष्ठी पथरिया में रविवार 26 मार्च 2023 में सम्पन्न होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811