सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सलामतपुर नगर के युवा भाजपा नेता सुमित राजपूत को भाजपा स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ठ में जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा युवा नेता रूपेश यादव के निज निवास सलामतपुर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित यादव भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक, जय सिंह राजपूत, अनूप अग्रवाल, अमन जैन (जिम्मी), राहुल साहू, दशरथ विश्वकर्मा, जीतेन्द्र राय, पप्पू मालवीय, अरविन्द साहू, सौरभ मीणा, अभिषेक मालवीय, मनोज गौंड, बंटी मालवीय, नरेन्द्र राठौर, रोहित दुबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।