Let’s travel together.

वर्ण व्यवस्था सनातन धर्म की सुंदरता है- स्वामी नित्यानंद गिरी

0 162

उदयपुरा रायसेन। मध्य प्रदेश के सबसे प्राचीन मानस मंच पचामा में चल रहे श्री रामचरित मानस सम्मेलन के 56 वे वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिदिन क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मानस प्रवक्ताओं द्वारा श्री रामचरितमानस के दिव्य प्रसंगों के माध्यम से राम कथा सुनने को प्राप्त हो रही है, कार्यक्रम में ऋषिकेश हिमालय से पधारे मुख्य कथा व्यास स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा की जिस तरह शरीर से किसी एक अंग को हटा दिया जाए तो वह शरीर अपंग हो जाता है, उसी प्रकार सनातन धर्म में चारों वर्ण अपनी अपनी जगह श्रेष्ठ है, स्वामी जी ने धर्म परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की वर्ण व्यवस्था हजारों साल पुरानी है, मुगलों और अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो नीति अपनाकर हिंदुओं में भेदभाव फैलाया जो आज धर्म परिवर्तन के रूप में दिखाई दे रहा है, स्वामी जी ने कहा कि सभी वर्ण भगवान नारायण के अंग है । स्वामी जी ने कहा कि सभी वर्णों के लोग अपनी अपनी मर्यादाओं में रहकर धर्म एवं देश के लिए कार्य करें । और एक दूसरे के प्रति मन में दुर्भाव न रखें तब ही यह भारत विश्व गुरु हो सकता है । कार्यक्रम में सुहागपुर से मनमोहन जी मुदगल ने सनातन संस्कृति पर अपने विचार प्रकट किए , भोपाल से पधारे वैभव भटेले द्वारा भी मानस के प्रसंगों पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान का चरित्र भगवान के प्रसंग केवल सुनने के लिए नहीं है बल्कि जीवन में उतारने के लिए है स्वामी जी जैसे संतों का सानिध्य हम सभी को प्राप्त हो रहा है एक बड़ी सौभाग्य की बात है, स्वामी जी के वचनों को सत्संग को जीवन में उतारने का प्रयास करें तो निश्चित ही कल्याण संभव है । कार्यक्रम के संयोजक चतुरनारायण रघुवंशी ने कहा की सम्मेलन में ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल के दर्शन एवं साध्वी प्रज्ञा भारती एवं अन्य मानस प्रवक्ताओं के द्वारा राम कथा सुनने को प्राप्त हगी । कार्यक्रम के आखिर में मंगल आरती एवं मानस ग्रंथ पूजन पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा एवं अखंड रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि शंकर सिंह रघुवंशी द्वारा की गई ।
न्यूज सोर्स-चतुरनारायण रघुवंशी एडवोकेट उदयपुरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811