Let’s travel together.

लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन,क्षेत्रीय विधायक ने विधिवत किया भूमिपूजन

0 184

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत तुलसी में लाखों रुपये के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसी में कबीर आश्रम में अतिरिक्त कक्ष, काजी हाउस में अहाता निर्माण, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण सहित लगभग 12 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

सीजी मॉडल की चर्चा पूरे देश मे
भूमिपूजन समारोह में विधाययक अनिता शर्मा ने कहा कि विकास के मामले में सीजी मॉडल की चर्चा पूरे देश मे होती है उन्होंने कहा की जनता की मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और निश्चित आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा हैं और

हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही हैं जिससे ग्रामीण जनों को विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं निश्चित ही ग्रामीण जनों के लिए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना हो जिससे आज महिलाएं एवं ग्रामीण जन इससे लाभान्वित हो रहे हैं और आर्थिक रूप से समृद्धि मिल रही है जो हमारी सरकार की सफलता हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, पप्पू राजेन्द्र बंजारे, ग्राम पंचायत सरपंच टुम्मन लाल धीवर, मिथलेश देवांगन, चंदूलाल धीवर, सुभाष कुर्रे, भागवत लहरी, सोम देवागन, जनक खेलवार, गंगाराम चेलक, प्रमोद साहू, नेतराम धीवर, द्वारिका साहू, मोतीलाल साहू, संतोष साहू, अकालू साहू घनश्याम देवागन, गिरवर देवांगन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811