Let’s travel together.

युवा संवाद का हुआ आयोजन

0 105

विद्यार्थियों ने कहा महाविद्यालय में कठोर अनुशासन और‌ सामाजिक समरसता का वातावरण निर्मित होना चाहिए

धीरज जॉनसन दमोह

ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य के निर्देश पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित युवा संवाद में विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास, उद्यमिता, स्वास्थ्य, समग्र स्वच्छता, सामाजिक न्याय, सामाजिक मूल्य जैसे एक दर्जन से अधिक विषयों पर अपने सुझाव दिये।

डां अनिल जैन ने युवा संवाद के लिये शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र में उल्लेखित बिन्दुबार विषयों को पढा और विद्यार्थियों से सुझाव मांगे। विद्यार्थियों द्वारा जो सुझाव दिये गये उन्हें डॉ सिकंदर डलगज ने लिपिबद्ध किया। इस प्रकार युवा संवाद कार्यक्रम विभागीय स्तर पर हर विभाग में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों पर एक एकीकृत प्रतिवेदन तैयार कर महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा जायेगा। इस अवसर पर दिवाकर पटेल भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811