Let’s travel together.

गौठानों धान खरीदी केंद्रों, प्राथमिक सहकारी सोसायटियों में मना गौरव दिवस

0 140

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
भूपेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौठानों, धान खरीदी केंद्रों, प्राथमिक सहकारी सोसाईटी परिसर और नगरीय क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया।गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश दिया गया।आयोजित कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, आमजन तथा हितग्राहियों को शासन की प्रमुख योजनाओं और शासन द्वारा विगत चार वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
धरसीवा के ग्राम सोण्डरा में गौरव दिवस के कार्यक्रम में धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।


कार्यक्रम में विधायक श्रीमती शर्मा ने दिव्यांगजनों को मोटराइज़्ड ट्राइसाईकिल वितरित की। इस अवसर पर गौठान की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने बाड़ी की ऑर्गेनिक सब्ज़ी भी प्रदर्शित की विधायक ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का पूरे देश में अन्य राज्यो की अपेक्षा अधिक मूल्य में खरीदी की जा रही है।राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार द्वारा योजनाओं के माध्यम से हितों को पूरा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811