गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
ढाका विजय के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर महावीर पुरा गुना में शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

मुख्य अतिथि समिति सचिव श्री महेंद्र सिंह रघुवंशी जी ने भैया बहनों को बताया है कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में विजय प्राप्त की आज पूरा देश ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के हौसले और बलिदान को नमन कर रहा इसी क्रम में विद्यालय से दो घोष इकाइयों के साथ पथ संचलन निकाला गया । यह संचलन लाहोटी मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक बौहरा मस्जिद सुगन चौराहा जय स्तंभ चौराहा होते हुए वापस विद्यालय पहुंचा । इस अवसर पर पथ संचलन का विभिन्न मार्गों पर राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गोपाल स्वर्णकार जी व्यवस्थापक महेंद्र सिंह रघुवंशी जी प्राचार्य दिनेश अग्रवाल सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा ।