Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय में डॉक्टर प्रियम्बदा तिवारी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया

0 112

भारतीय संस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से हुआ कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर शुक्रवार को डॉ प्रियम्बदा तिवारी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया और शिव स्तुति की भाव भंगिमापूर्ण भरत नाट्यम प्रस्तुति के समय तालियों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों की नजर एकटक विद्यालय मंच पर टिकी रही समय था डॉक्टर प्रियम्बदा तिवारी की भरतनाट्यम प्रस्तुति जिसने विद्यार्थियों,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा रूट्स टू रूट्स कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही साथ डॉ प्रियंवदा तिवारी ने नृत्य की बारीकियों तथा इससे संबंधित छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन भारतीय संस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत शास्त्रीय नृत्य को राष्ट्रीय स्तर के नृत्यांगनाओं के द्वारा देश के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत शास्त्रीय नृत्य के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने डॉक्टर प्रियंवदा का ग्रीन वेलकम किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक मोहन मुरारी मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मधु गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811