Let’s travel together.

सांसद केपी यादव की गुगली पर बोल्ड हो गए नगर पालिका सीएमओ

0 85

शिवपुरी नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता का मामला मंच से उठाया सांसद केपी यादव ने

– शिवपुरी नगरपालिका सीएमओ और पिछोर के आपूर्ति अधिकारी को सीएम ने किया सस्पेंड

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
सांसद केपी यादव की गुगली पर नगरपालिका के सीएमओ शैलेश अवस्थी बोल्ड हो गए। शुक्रवार को शिवपुरी के पोलोग्राउंड पर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संभागस्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में सांसद केपी यादव ने शिवपुरी नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में लेटलतीफी का मामला उठाया। सांसद केपी यादव ने इस मुद्दे को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद का भाषण समाप्त होते ही इस मांग को लेकर सिंघम के रोल में आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही नगरपालिका के सीएम शैलेश अवस्थी को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिका सीएमओ के अलावा पिछोर के आपूर्ति अधिकारी नरेश मांझी के द्वारा कोलारस में अपनी पदस्थापना के दौरान राशन वितरण में की गई अनियमितता को लेकर भी नरेश मांझी को सस्पेंड कर दिया।

मंच से सांसद बोले- अधिकांश योजनाओं का नगर पालिका में बुरा हाल-

सांसद केपी यादव ने पोलोग्राउंड पर आयोजित हितग्राही सम्मेलन के दौरान मंच से ही इस बात को उठाया कि शिवपुरी नगर पालिका में विकास योजनाओं का बुरा हाल है , जनता त्रस्त है। मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी के दौरान सांसद केपी यादव ने सिंध जल आवर्धन योजना में लेटलतीफी और जनता की परेशानी सहित विकास कार्यों में की जा रही देरी का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सांसद केपी यादव ने मांग की कि आपका सिंघम रूप अन्य जिलों में देखने को मिला इसलिए यहां भी आप अपना रूप दिखाएं। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी।

नगर पालिका में चल रहे घपले को सांसद ने उठाया तो जमकर लोगों ने बजाई तालियां-

सांसद केपी यादव ने मंच से जब नगरपालिका में चल रही अनियमितता और विकास योजनाओं की धीमी गति का मामला उठाया और जनता की परेशानी के मुद्दे को सीएम के समक्ष रखा तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद तय हो गया था कि सीएमओ नगरपालिका की विदाई अब तय है। बाद में जब मुख्यमंत्री मंच से बोलने के लिए आए तो उन्होंने सीएमओ को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811