Let’s travel together.

श्री रामचरित मानस सम्मेलन का 56 वां वार्षिक उत्सव पचामा में आयोजित

0 120

सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में होंगे सत्संग, सेवा ,सुमरन के अनुष्ठान            उदयपुरा /रायसेन । जिले की नहीं बल्कि प्रदेश की प्राचीनतम, मानस सम्मेलन समिति मैं एक पचामा समिति है। जो ग्रामीण क्षेत्र के छोटे से ग्राम में प्रतिवर्ष निर्धारित तिथियों में मानस सम्मेलन आयोजित करती आ रही है। ब्रह्मलीन चंद्र हंस जी पंडित जी, अंनघोरा की प्रेरणा से 1967 68 शिव प्रतिष्ठा एवं विशाल यज्ञ से प्रारंभ समिति ने रजत जयंती एवं स्वर्ण जयंती के गरिमा पूर्ण समारोह आयोजित कर 56 वर्ष में प्रवेश किया है। जहां मानस के चिंतनशील प्रवक्ता ब्रह्मलीन ‘मानस सुमन ” सुंदरलाल जी दुबे, होशंगाबाद एवं तपो निष्ट गुरुजी बापौली बालों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।वहीं अब निरंतर 12 वर्ष से नर्मदा माटी के गौरव सदाशिव नित्यानंद गिरी जी ,ऋषिकेश ,से पधार कर सत्संग श्रवण कराते हैं ।सिद्ध मानस मंच के रूप में अपनी अमिट पहचान बनाए रखने वाला मानस मंच देश में अपनी ख्याति के लिए प्रसिद्धि पा चुका है’।

मानस समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि 17 दिसंबर से सप्त दिवसीय कार्यक्रम में मंच संचालन ,मानस आचार्य ,सुरेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा दिया जाएगा विभिन्न अंचलों से पधारने वाले मानस चिंतक राम कथा का वाचन करेंगे शुभारंभ में संत अगवानी एवं ग्रंथ आरती में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह उपस्थित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811