Let’s travel together.

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में ,अमर जवान ज्योति नींव रखेगे,सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

0 671

सुरेन्द्र जैन

 

रायपुर।सीएम  भूपेश बघेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 3 फरवरी को रायपुर में अमर जवान ज्योति स्थापित की जाएगी और उसकी नींव कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रखेंगे।

राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर 50 सालों से जलने वाली अमर जवान ज्योति को नेशनल वार मेमोरियल पर जलने वाली ज्योति में मिला देने वाले मोदी सरकार के फैसले से असहमत बघेल सरकार अब छत्तीसगढ़ में अमर जवान ज्योति स्थापित करने जा रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम  भूपेश बघेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 3 फरवरी को रायपुर में अमर जवान ज्योति स्थापित की जाएगी और उसकी नींव कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रखेंगे।

इंडिया गेट पर 50 सालों से जलती रही अमर जवान ज्योति को नेशनल वार मेमोरियल पर जलने वाली ज्योति में मिला देने के फैसले पर राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की थी और उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते, कोई बात नहीं। हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!

 

सीएम भूपेश बघेल के आमंत्रण पर राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आने वाले हैं। इस दौरान वे राहुल गांधी भूमिहीन किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की “राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” की पहली किस्त जारी करेंगे और महात्मा गांधी सेवाग्राम का शिलान्यास भी करेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी बघेल सरकार की तरफ से स्थापित की जाने वाली अमर जवान ज्योति की नींव भी रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811