Let’s travel together.

3 दिन से अटकी है मासूम की जान! जिंदगी बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0 149

 

तारकेश्वर शर्मा बैतूल

मप्र में तन्मय की सलामती के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। यह बच्चा खेलते हुए चार सौ फुट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा था। वह, करीब 40 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 6 दिसंबर को बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी है। आठ वर्षीय तन्मय को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान तीन दिनों से जारी है। अभियान के बीच में कई बाधाएं आई, रैंप बनाए जाने के बाद सुरंग बनाने का अभियान जारी है और सभी को आस है कि तन्मय सुरक्षित बाहर आएगा।
वहीं, तन्मय की सलामती के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। यह बच्चा खेलते हुए चार सौ फुट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा था। वह, करीब 40 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, लेकिन लगातार पानी आने की वजह से गड्ढे की गहराई ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकी है। बोरवेल के समानांतर करीब 48 फीट का गड्ढा खोदा जा चुका है। अब टनल बनाने का काम शुरू हो गया है।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि सुरंग बनाने का काम आड़े बोर की मशीन से किया जाएगा। यह मशीन जहां तक काम करती है, वहां तक मशीन से ही सुरंग बनेगी। बोर में बड़ी मशीनों का कंपन न हो इसलिए दूसरी मशीन लगाने का फैसला किया है। बच्चे को बाहर आने पर पहले सीएचसी आठनेर ले जाएंगे। वहां से आईसीयू शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन फिलहाल अंदर से कोई ‘रेस्पॉन्स’ नहीं आ रहा है।
एडीएम श्यामेंद्र जायसवाल ने बताया कि बालक बोरवेल में  करीब 40 फीट नीचे फंसा है। हरदा, होशंगाबाद और बैतूल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 125 से ज्यादा जवान मांडवी गांव में रेस्क्यू में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मासूम तन्मय को कब तक निकाला जा सकेगा, इसका कोई अंदाजा नहीं है। मासूम के मां-बाप उसकी सलामती के लिए घर में पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं। बच्चे के स्कूल के साथी भी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
बताया गया है कि गड्ढे में बार-बार पानी भर जाने की वजह काम प्रभावित हो रहा है। कड़े पत्थर और चट्टानों की वजह से भी खुदाई में उतनी तेजी नहीं आ पा रही है। होमगार्ड कमांडेंट एसआर अजमी ने बताया कि बच्चे तक पहुंचने के लिए 7 से 8 फीट सीधी सुरंग बनाई जाएगी। टनल बन जाने के बाद बच्चे को पैरों की तरफ से निकाला जाएगा।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। छह पोकलेन, तीन बुलडोजर और ट्रैक्टर मिट्टी-मुरम को हटाने में लगे हैं। बच्चे के ऊपर पानी की बूंदें टपक रही हैं। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है।
कलेक्टर अमनबीर बैंस ने बताया कि बच्चे के हाथ में रस्सी बांधकर उसे ऊपर खींचने की कोशिश की गई, वो करीब 12 फीट ऊपर भी आ गया था, लेकिन इसी बीच रस्सी खुल गई और वो वहीं अटक गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811