Let’s travel together.

स्व.विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 जनवरी को

0 598

कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ मे 1500 खिलाड़ी भाग लेगे

सचिन अग्रवाल

सारणी।श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जन आदर्श स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 30 जनवरी दिन रविवार को प्रातः सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होने जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, जीपी सिंह, भीम बहादुर थापा, नन्हे सिंह ,नागेंद्र निगम ने बताया कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में खेल को जिंदा रखने और मजदूर एवं सभी दर्शकों के मनोरंजन के लिए जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार 12 वर्षों से संचालित हो रही है, इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता रविवार को प्रातः 10:00 बजे विशिष्ट अतिथियों के उपस्थिति में देशभक्ति गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम के साथ अपने शुभारंभ का कार्यक्रम स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में होने जा रहा है। ज्ञात हो इस टूर्नामेंट की प्रथम इनामी राशि 151000 या बुलट मोटर सायकल एवं द्वितीय इनामी राशि ₹75000 नगद पुरस्कार या टीवीएस मोटर सायकल के रूप में रखा गया है। इस टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश एवं इसके बाहर के प्रदेशों से भी लगभग 15 सौ खिलाड़ी उपस्थित होते हैं और 1 महीने तक यह टूर्नामेंट पाथाखेड़ा के जनता जनार्दन का मनोरंजन करते हैं ,श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर खेल को महत्व देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने “विधायक कप”, “सांसद कप” के माध्यम से विभिन्न खेलों के आयोजन को मध्य प्रदेश सरकार प्रोत्साहित कर रही है ,उसी दिशा में कोयले की नगरी पाथाखेड़ा क्षेत्र में जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में आयोजन समिति समस्त दर्शक दीर्घा से निवेदन करती है कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन की दिशा में एक कदम बढ़ाए और आयोजन समिति के इस विशाल आयोजन का लाभ उठाते हुए इस अयोजन को सफल भी बनाएं आयोजन समिति ऐसा आपसे अपील करती हैं। आयोजन समिति ने बताया कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरीके से पालन करते हुए इस टूर्नामेंट के शुभारंभ का कार्य किया जा रहा है आयोजन समिति द्वारा मास्क वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। स्टेडियम के क्षमता के 50% दर्शक ही इसमें अपेक्षित रखे गए हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति की पूरी तैयारी आज दिनांक तक कर ली गई है। स्टेडियम को दुल्हन की भांति आयोजन समिति ने सजाया है। इस अवसर पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में किशोर डेहरिया ,प्रकाश शिवहारे ,योगेश बर्थडे, संजीत चौधरी ,खुशीलाल पवार ,विजय प्रजापति, प्रकाश शिवहरे,गणेश महस्की , सुभाष सिह,मुलायम सिंह ,शुभम जैन ,योगेश् बर्दे,संदीप झपाटे, प्रकाश डेहेरिया,विनय मदने, मुकेश यादव,राहूल कापसे,संजीत चौधरी राजा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811