शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मप्र सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्र में जनकल्याण शिविर आयोजित कराकर सभी विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए स्पॉट पर ही हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।
जनपद पंचायत प्रांगण में नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर के द्वितीय चरण में एसड़ीएम सौरभ , सीएमओ राजेंद्र शर्मा , नपाध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , नगरपालिका सहायक राजस्व निरीक्षक तरुण भास्कर , चमन यादव एवं जनपद पंचायत , कृषि विभाग , स्वास्थ्य विभाग सहित प्रायः सभी विभागों के कर्मचारियों की विशेष मौजूदगी में संपन हुआ।
एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं मुख्य नगरपालिकाधिकारी राजेंद्र शर्मा ने हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए सभी विभागों के लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित से उनके विभाग से संबंधित आई समस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण की समीक्षा की।
सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 222 , राष्ट्रीय इंदिरा गांधी वृद्धावस्था 122 , विधवा पेंशन 14, विवाह प्रमाणपत्र 46 , राष्ट्रीय परिवार सहायता 23 संबल योजना 112 , कर्मवीर योजना 24 , जन्ममृत्यु 125 , नोडयूस नामांतरण 227 ,भवन अनुज्ञा 7 , स्वच्छता 87 , नल कनेक्शन 27 , जल प्रदाय संबंधित 112 , पीएम निधि 64 , जाति प्रमाणपत्र 26 ,आय प्रमाणपत्र 5 , विवाह योजना 1 , पीएम स्वनिधि 10 हजार तक 95 , पीएम स्वनिधि 20 हजार के 125 एवं 50 तक के 64 हुए है।
कुल निराकृत 1614 आवेदनों का निराकरण किया गया और जिन प्रकरण में कोई पेंच फंसा तो उन्हें बाद में निराकरण के लिए हितग्राही को तिथि दी गई है।