Let’s travel together.

भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या

0 112

कुछ लोग बता रहे सड़क हादसा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे स्थित भाऊखेड़ी जोड़ पर शनिवार रात करीब 8 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भाऊखेड़ी निवासी सचिन वर्मा पिता द्वारका प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के गोदाम पर भूसा लेकर पहुंचे ट्रॉली मजदूरों और पास ही कल्लू चेयरमैन के ढाबे पर मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सचिन वर्मा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सचिन को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने घटनास्थल से बंदूक और कारतूस मिलने का दावा करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों द्वारा सड़क हादसे की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल युवक की मौत गोली लगने से हुई है या सड़क दुर्घटना में, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।

इसके बाद परिजनों ने इछावर थाने और पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी हंगामा किया। परिजन अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि सचिन वर्मा की मौत गोली लगने से हुई या किसी सड़क हादसे में

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |     स्वस्थ भारत के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     खुटपला गौशाला समिति के खिलाफ झूठी शिकायत का आरोप, समाज संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     महाबोधि महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया आमंत्रण     |     रायसेन में तेज रफ्तार अल्टो कार का कहर, दो बाइक को मारी टक्कर, चार गंभीर घायल; दो भोपाल रेफर     |     मानस यात्रा के पहुंचने पर विद्वानों का हुआ सम्मान     |     धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811