Let’s travel together.

रामलीला मैदान में 8 दिसंबर से किया जाएगा दुकानों का आवंटन- बृजेश चतुर्वेदी

0 263

श्री रामलीला मेला आयोजन समिति ने दुकानदारों के लिए किए मापदंड तय

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित श्री रामलीला मैदान में बरसों पुरानी प्राचीन चली आ रही रामलीला मेले की परंपरा को भव्यता प्रदान करने एवं श्री रामलीला मेले के आयोजन को लेकर मेले की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई है, रामलीला मैदान में 8 दिसंबर को दुकानों के

लिए आवंटन किया जाएगा रामलीला मेले की शुरुआत बनारस के चलते 14 दिसंबर को भगवान श्री गणेश की स्थापना एवं मां सरस्वती के आह्वान के साथ पूजा के साथ की जाएगी,रामलीला मेला 15 दिसंबर से लेकर आगामी 8 जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में रामलीला मेला आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार रामलीला मेले में जिन भी दुकानदारों को दुकानों का आवंटन किया जाएगा उनसे दुकानों की किराए के रूप में आधी राशि प्रारंभ में जमा कराई जाएगी । इसके पश्चात अन्य राशि दो किस्तों में समिति द्वारा तय मापदंड के अनुसार वसूल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रामलीला मेले में जो दुकानदार कई वर्षों से दुकाने लगाते आ रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, इसके पश्चात अन्य जगह पर दूसरे दुकानों को सुविधा अनुसार दुकानों का आवंटन समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मेले में कोई भी दुकानदार अनैतिक कामों में लिप्त पाया जाता है तो उस पर वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी । उन्होंने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इस पुनीत कार्यक्रम एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम की पावन रामलीला में सहयोग करने की अपील की है। श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के अधिकृत प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के रूप में कई वर्षों से लगातार सहयोग एवम् जिम्मेदारी निभाते आ रहे वरिष्ठ पत्रकार सीएल गौर को नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811