Let’s travel together.

रमपुरा खुर्द में युवक ने घर में लगाईं फांसी,पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया विवेचना में

0 140

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी के समीपस्थ ग्राम रमपुरा खुर्द में सोमवार की सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में गले में फंदा लगाकर झूल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सियरमऊ रोड पेट्रोल पंप के पीछे ग्राम रमपुरा खुर्द ग्राम पंचायत बेगवा कला में सोमवार की सुबह 9 से 10 बजे के मध्य जितेन्द्र यादव पिता भगवान सिंह यादव उम्र 22 साल ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर झूल गया। परिजनों ने झूला हुआ देखकर नीचे उतारा तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। फरियादी मृतक के भाई महेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि हम तीन भाई और दो बहने है।

सिलवानी पुलिस ने शव को पीएम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा और पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिसका सोमवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया। थाना सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना एएसआई राम आशीष शर्मा को सौंपी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जाखा और खरबई के बीच पुल के नीचे किसान का शव मिला     |     टीटी नगर कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, भोपाल में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक     |     अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811