Let’s travel together.

शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी डेढ़ करोड़ की गौशाला बनी, 1000 पशुओं को मिलेगी जगह

0 175

अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को बुलाने की योजना

– कोलारस विधानसभा के धर्मपुरा में बनी जिले की सबसे बड़ी गौशाला

– आवारा घूमने वाले मवेशियों को मिला स्थान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आने वाले धर्मपुरा परोड़ा के पास डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से नई गौशाला बनाई गई है करीब 100 बीघा में बनाई गई इससे गौशाला में 1000 पशुधन को रखने की व्यवस्था होगी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बनाई गई इस गौशाला के निर्माण में स्थानीय विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ और भी कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी आगे आकर इस गौशाला निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है। जिला प्रशासन की ओर से मनरेगा और पंचायत के बजट से इस गौशाला का निर्माण किया गया है। चारा आदि के लिए स्थानीय लोग व समाजसेवी भी आगे आए हैं। धर्मपुरा में गौशाला बनकर तैयार हो गई है और इसमें वर्तमान में 1000 से ज्यादा गौवंश रखा गया है।

इस गौशाला में आवारा घूमने वाले पशुओं को गोशाला में स्थान दिया गया है। पिछले दिनों कोलारस, लुकवासा, बदरवास और आसपास के इलाकों से इस गौशाला में आवारा पशुओं को जांच शिफ्ट किया गया है।

संचालन समिति से जुड़े कोषाध्यक्ष यशपाल रावत ने बताया कि जिले की सबसे बड़ी गौशाला के निरीक्षण और संचालन की देखरेख को लेकर हम यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गौशाला का निरीक्षण कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि यहां पर जो जमीन है वहीं पर चारा उत्पादन का लक्ष्य भी रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811