Let’s travel together.

अवंतिका कॉलोनी में पूजन,प्रतिमाओं की गाजेबाजों के बीच निकाली भव्य शोभायात्रा

0 174

शिव दरबार की मूर्तियों को विराजित करने चल रहा है प्राण प्रतिष्ठा वेदी हवन

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 13 अवंतिका कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नगर में ढोलनगाड़ों के बीच भगवान की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कॉलोनी के सभी महिला पुरुष नाचते गाते चल रहे थे इस यात्रा का जगह-जगह फूलों की बरसाकर किया स्वागत ।शोभायात्रा में एक ट्रैक्टर ट्राली पर भगवान गणेश माता पार्वती भगवान शंकर की प्रतिमाएं रखी थी। वही दूसरे रथ कॉलोनी के देव विश्वकर्मा द्वारा भगवान शंकर का रूप धारण कर यात्रा में शामिल हुए थे।शोभायात्रा अवन्तिका कॉलोनी मंदिर से शहर के पाटनदेव हनुमान मंदिर पहुंची ।यहां से विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ।


मंदिर के निर्माण के लिए करीब 120 परिवार आगे आए और उन्होंनें अपनी ओर से आर्थिक सहयोग दिया। इससे मंदिर का तेजी से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। सबसे बड़ी दान राशि अकेला रंगारे ने एक लाख रुपए दिए। इसके अलावा उन्होंने शिव दरबार की मूर्तियों के लिए अलग से राशि उपलब्ध कराई। इसका परिणाम यह हुआ कि अवंतिका कॉलोनी में बने मंदिर में शिव दरबार विराजित करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। इसमें पहले दिन गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। दूसरे दिन शुक्रवार को अग्नि मंथन, मंडप पूजन, हवन, जलाधिवास, अत्राधिवास कराया गया।
वही आज प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया।शिव दरबार में नर्मदेश्वर महादेव, पार्वती, गणेश, कार्तिकय, नंदी और शिवलिंग की मूर्तियां शामिल हैं। इनमें नंदी और शिवलिंग की मूर्ति काले ग्रेनाइट की और बांकी मूर्ति सफेद मार्बल की बनाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |     प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा     |     देर रात चना-गेहूं की खड़ी फसल कई एकड़ जली, किसानों ने फैक्ट्रियों पर लगाए गंभीर आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811